चित्रकूट में बैठक आयोजित कर क्रांतिकारी साथियों के साथ तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर दर्शन लाभ प्राप्त किया

चित्रकूट में बैठक आयोजित कर क्रांतिकारी साथियों के साथ तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर दर्शन लाभ प्राप्त किया

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चित्रकूट धाम में संगठन के क्रांतिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बैठक आयोजित कर बुंदेलखंड क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा की एवं उक्त क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निदान हेतु एक व्यापक रणनीति तैयार की गई उक्त बैठक में कई जनपदों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया साथ ही चित्रकूट भारतवर्ष का ऐतिहासिक तीर्थ स्थल होने की वजह से विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर सभी सम्मानित क्रांतिकारी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने किसान मजदूर की उन्नति के लिए प्रार्थना की एवं भ्रष्ट निकृष्ट, दुष्ट कर्मचारी और अधिकारियों तथा राजनेताओं को सद्बुद्धि देने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की

एवं क्रांतिकारी महिला साथियों के विशेष सहयोग से सभी क्रांतिकारी साथियों को लंगर की व्यवस्था की गई जिसके लिए सभी सहयोगी साथियों का हृदय की गहराइयों से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks