
कासगंज,
छात्रों में खेल की भावना पैदा करने के उद्देश्य से कासगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा श्रीगणेश इन्टर कालेज के मैदान पर द लायन क्रिकेट क्लब तथा शिवा क्रिकेट एकेडमी कासगंज के बीच सद्भावना क्रिकेट सीरीज कप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कासगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय राजपूत ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ आउटडोर गेम्स के द्वारा अपने प्रतिभा और व्यक्तित्व को भी विकसित करना चाहिए उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बौलिग कर मैच का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने इस दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अम्पायर की भूमिका रजत यादव और शिव पाल ने प्रस्तुत की।