राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बुलंदशहर ने मा. मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बुलंदशहर ने मा. मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन पुर्व अध्यक्ष सुभाष गांधी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें सहकारी कताई मिल लि०, सहकारी नगर के मजदूरों के वेतन प्रोविडेंट फंड ले अॉफ व वी०आर०एस० के ब्याज सहित भुगतान किया जायें
इस मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी व इंटक के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि आपका ध्यान मजदूरों के वेतन प्रोविडेंट फंड ले अॉफ व वी०आर०एस० के ब्याज सहित भुगतान के न होने के कारण हजारों मजदूरों की दशा देनिय एवं बत्तर हो रही है अब बचें हुए लोग महंगाई बेरोजगारी एवं कोरोना के चलते बीमारी से मरते जा रहे हैं। अवैधानिक तरीके से मजदूरों को बिना स्वीकृति के लगभग एक वर्ष तक ले अॉफ पर भेजा गया उसका पूरा वेतन दिया जाए।
इस मौके पर सुनील चरौरा सदस्य जिला पंचायत व पुर्व शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि वर्ष १९९९-२००० में बी० आर० एस० के अन्तर्गत मिल बन्दी का भुगतान सन्,२००३ में किया।समय पर न करने के कारण ३ वर्ष की अवधि का पूर्ण वेतन दिया जाए और प्रोविडेंट फंड जो ब्याज सहित अबतक लम्बित है बार बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया उसका भुगतान देय तिथि तक ब्याज सहित करें। इस मौके पर इंटक महामंत्री राकेश चौधरी,पुर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी, शिव कुमार शर्मा,जे पी यादव, सैय्यद मोहतेशिम सुशील चौधरी ,आस मोहम्मद कुरैशी, सच्चिदानंद गौड़, दिनेश मिश्रा,श्यौराज सिंह वेद प्रकाश सैक्सना, खेमचंद, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, राजपाल सिंह सत्यवीर सिंह, विरेन्द्र यादव, त्रिलोक सिंह,राम कुमार शर्मा, आदि लोग मौजूद थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks