दवाई वाला चारा खाते ही मर गई गौशाला की सैकड़ों गाय, श्रावस्ती में मचा हडकंप

श्रावस्ती।उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक गौशाला में बीती रात डॉक्टरों की लापरवाही से सैकड़ों गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गौशाला में कुछ गायों की तबीयत खराब थी।डॉक्टरों ने आकर देखा और दवा दी।सभी गायों के चारे में डॉक्टर की दी गई दवा को मिला दिया गया।इसके बाद एक के बाद एक गायों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया।देखते ही देखते गौशाला शमशान घाट में तब्दील हो गयी और सैकड़ों गायों की मौत हो गई।

जिले के गिलौला विकासखंड के काशीपुर के मूसा गांव में गौशाला में कल कुछ गायों की तबीयत खराब थी।डॉक्टर ने आकर गायों के स्वास्थ्य की जांच की और चारे में दवा मिलाई गई और गायों को खिला दी गई।इसके बाद गौशाला शमशान घाट में तब्दील होने लगी।एक के बाद एक गायों की मौत का सिलसिला जो शुरू हुआ तो सैकड़ों गायों की मौत हो गई।

गायों की मौत से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।आनन फानन में डीएम और एसपी गौशाला पहुंचे और जांच शुरू की।डीएम ने कहा कि डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है और उच्च स्तरीय जांच भी होगी।जांच में दोषी पाए गए लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ गायों को गौशाला के कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदकर दफना भी दिया गया।अब सवाल यही उठ रहा है कि गौशाला में हुई सैकड़ों गायों की मौत की जिम्मेदार कौन है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks