गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। थाना क्षेत्र में जेब काट कर रुपए चोरी करने की 02 घटनाओं का हुआ सफल अनावरण, जामातलाशी व मौके से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चोरी किए हुए रुपए बरामद।


घटनाओं का विवरण

  1. दिनांक 22.09.2024 को वादी श्री प्रेमपाल पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नगला जमुनी थाना जैथरा जिला एटा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेब से 64000 रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में सूचना दी, प्राप्त सूचना पर मुअसं– 311/2024 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
  2. दिनांक 29.09.2024 को नरेशचन्द्र पुत्र भूरे नि0 नेहरूनगर थाना जैथरा एटा ने थाना जैथरा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की जेब काटकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 33500 रूपये निकाल लेने जाने के सम्बन्ध सूचना दी, सूचना पर मुअस– 321/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण
उक्त दोनों घटनाओं में प्रकाश में आए एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.10.2024 को ग्राम बादूंपुरा व ग्राम नगला नानकार को जाने वाले चौराहे के पास से समय करीव 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातालशी में अभियुक्त के कब्जे से मुअसं– 311/2024 से सम्बन्धित 3600 रूपये, व मुअस– 321/2024 से सम्बन्धित 5000 रुपए बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  1. अभियुक्त एक संगठित गिरोह का सदस्य है ।
  2. अभियुक्त व उसके साथी पशु मेला में व्यापारियों या किसानों के पीछे लग जाते हैं और कौन पैसे लेकर जा रहा है इस बात की रैकी करते हैं ।
  3. उसके बाद जिस वाहन से वह व्यक्ति जाता है उसके साथ बैठकर एक व्यक्ति कुछ दूरी तक जाता है फिर रास्ते में वह उतर जाता है दूसरा व्यक्ति वहां से बैठकर जेब काटकर रूपयों को जेब से निकल लेता है।

बरामदगी

  1. मुअसं– 311/2024 से सम्बन्धित 3600 रूपये, व मुअस– 321/2024 से सम्बन्धित 5000 रुपए (कुल 8600 रूपये नगद)
  2. घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मो0सा0

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0स019/2021 धारा 3/5A/8 गौवध अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जैथरा एटा
  2. मु0अ0स0 195/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा
  3. मु0अ0स0208/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कायमगंज फर्रूखाबाद
  4. मु0अ0सं0 311/2024 धारा 303(2) / 317(2) बी0एन0एस0 थाना जैथरा जनपद एटा
  5. मु0अ0स0 321/24 धारा 303(2) /317(2) वीएनएस थाना जैथरा जनपद एटा

अनावरण करने वाली टीम

  1. श्री शम्भूनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा जनपद एटा
  2. उ0नि0 संदीप कुमार राणा थाना जैथरा जनपद एटा
  3. उ0नि0 अभिषेक वत्सल थाना जैथरा जनपद एटा
  4. है0का0 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
  5. का0 विपिन भाटी थाना जैथरा जनपद एटा
  6. का0 गौरव कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  7. का0 नितिन पवार थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks