
आगरा में एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने आगामी पावन पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने खुद को एक अकेली महिला बनकर सादा ड्रेस पहनकर शहर की सड़कों पर निकल पड़ीं और देखा कि रात के अंधेरे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।
डॉ. सुकन्या शर्मा ने एक ऑटो में बैठकर शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने उन जगहों को भी देखा जहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। उन्होंने खुद को एक असहाय महिला की तरह पेश किया और देखा कि क्या पुलिस उनकी मदद के लिए आती है या नहीं।उन्होंने पीड़ित बनकर @112UttarPradesh डायल कर इमरजेंसी में पीआरवी वाहन का भी उपयोग किया।