
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म तथा जबरन वसूली की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म तथा जबरन वसूली की घटना में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस– 372/2024 धारा 64/87/127(4)/308(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.नरेन्द्र पुत्र शिशुपाल निवासी नगला तिरखा थाना सकरौली जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना जलेसर
2.उ0नि0 सत्यराम सिंह
3.का0 सुमित
4.का0 अजय
5.हो0गा0 मानपाल सिंह ।