
आज संगठन के द्वारा बीएसए की बुद्धि सही करने के लिए हवन कुंड में ईश्वर को आहूति भी दी गई
एटा में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बीएसए की कार्य प्रणाली की वजह से धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है धरना प्रदर्शन आज दूसरा दिन है आज प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों द्वारा बीएसए की बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया गया शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चौहान के द्वारा बताया गया कि बीएस ए के द्वारा लगातार कई शिक्षकों के ऊपर गलत आरोप लगाकर कार्रवाई की गई है जिसका संगठन पूर्ण रूप से और विरोध कर रहा है इसीलिए हम लोग कल से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु हमारी बात सुनने के लिए कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है जबकि धरना प्रदर्शन बीएसए कार्यालय गेट पर ही हो रहा है तब भी बीएसए द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया जब धरना दे रहे लोगो से जानकारी ली कि यह धरना प्रदर्शन कब तक जारी रहेगा तो संगठन के जिला अध्यक्ष का कहना है कि जब तक बीएसए साहब द्वारा हमारी सभी माँगे नहीं मान ली जाएगी तब तक धरना प्रदर्शन लगाता जारी रहेगा