नव नियुक्त भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार सिंह को किया गया सम्मानित

नव नियुक्त भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार सिंह को किया गया सम्मानित।

वाराणसी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संगठन का विस्तार प्रदेश लेवल पर प्रारंभ हो गया है इसी कड़ी में नवनियुक्त उत्तर प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार सिंह को आई कार्ड एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता जी ने संगठन विस्तार को करने की दिशा में लगातार पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए जागरुकता अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर एक निर्णायक जंग लड़ने की तैयारी की जा रही है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाना भारतीय वीडियो फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है एवं देश में नागरिक पत्रकारिता की स्थापना करके सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत निर्माण हो इसके लिए हम लोगों को संकल्पित होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की गारंटी हो इस पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से संगठित होने की अपील की हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks