बीजेपी का परिवर्तन यात्रा पहुंचा बलियापुर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी का किया गर्मजोशी से स्वागत


सिन्दरी, धनबाद।भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली मंगलवार को निरसा होते हुए बलियापुर पहुंचा उक्त परिवर्तन यात्रा रैली के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी तथा कोडरमा के पूर्व सांसद प्रभारी रबिंद्र रॉय और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। विदित हो कि भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा सभी जिला तथा सभी प्रखंड स्तर पर की जा रही है।
परिवर्तन रैली में
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी धनबाद के बलियापुर स्थित हाई स्कूल मैदान पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से वार्ता में कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों जगह भ्रष्टाचार की सरकार है। दोनों ही राज्य में इंडी गठबंधन वाली यह सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने चासनाला मोड़ के समीप नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी एवं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन की। साथ ही उन्होंने भी परिवर्तन यात्रा में भाग लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks