
*BMF परिवहन फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष(State President, Uttar Pradesh) पद पर श्री भगवान ठाकुर की हुई ताजपोशी*
*परिवहन फोरम की ओर से उन्हें दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां*
नई दिल्ली।
********
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से परिवहन फोरम के गठन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
BMF परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौबे जी ने बताया कि संगठन का विस्तार नए सिरे से अनुशासित तरीके से किया जा रहा है संपूर्ण भारत में परिवहन फोरम को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है।
देश प्रदेश के समस्त ऑटो एवं टोटो एवं अन्य सभी वाहनों के चालकों को संगठित करके परिवहन फोरम से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय जॉइंट चेयरमैन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं मीडिया प्रेरणा स्रोत भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी एवं जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ जी व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा करीम खान जी के सहमति पर श्री भगवान ठाकुर जी को बीएमएफ परिवहन फोरम उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
उन्होंने बताया कि श्री भगवान ठाकुर जी वाराणसी ऑटो चालक यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं और वाराणसी के संयुक्त यूनियन के संरक्षक भी हैं जो लगातार जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को संगठन विस्तार करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी में निर्वाचित होने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के चयन पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष है राम आसरे जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंयक उपाध्याय जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।