यूपी में 24 घंटे तक यागी तूफान का रहने वाला है कहर…

UP BIG BREAKING….

यूपी में 24 घंटे तक यागी तूफान का रहने वाला है कहर…प्रदेश के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट हुआ जारी, मौसम विभाग ने प्रदेश के 43 जिलों में बिजली गिरने के भी संभावना जताई, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की जताई आशंका,

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5 के सापेक्ष 4.2 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5.2 के सापेक्ष 6.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 32% अधिक है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 4.8 के सापेक्ष 0.1 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 98% कम है,

लखनऊ में बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया,

यूपी में यागी तूफान के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है, बुधवार को भी तूफान का असर उत्तरप्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई इलाकों में भारी और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है,इसके साथ ही यूपी के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व तेज बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं,

यूपी में ‘यागी’ तूफान का टॉप गियर; 56 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks