
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त चाँद मोहम्मद उर्फ चन्ना को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 23.08.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 113/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहे अभियुक्त चाँद मोहम्मद उर्फ चन्ना पुत्र नेक्से खां निवासी ग्राम कसौलिया थाना जैथरा एटा* को अवैध असलहा कारतूस सहित भारत सिंह फौजी के मकान के सामने से समय करीब 04.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा, एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट:- गिरफ्तार अभियुक्त सक्रिय गैंग का सदस्य हैं, इसके द्वारा पूर्व में गौकशी जैसी जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है, तथा थाना जैथरा पर पंजीकृत गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- चाँद मोहम्मद उर्फ चन्ना पुत्र नेकसे खां निवासी ग्राम कसौलिया थाना जैथरा एटा।
बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0- 89/20 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम
2- मु0अ0स0- 64/20 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम (थाना जलेसर)
3- मु0अ0स0- 94/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
4- मु0अ0स0- 90/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
5- मु0अ0स0- 113/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट।
6- मु0अ0स0- 391/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह
3- आरक्षी कृष्ण गोपाल
4- आरक्षी मुनेश