वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 214/2020 धारा 323, 504, 506, 336, 307,188 भादवि व 3 महामारी एक्ट* की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है *घटना-* दिनांक 28/06/2020 को वादी श्री शिवम कुमार पुत्र श्री राकेश निवासी नगला सावा थाना अलीगंज जनपद द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 26/06/2020 को वादी का छोटा भाई सत्यम अपने चाचा के घर बैठा था उसी समय सत्यराम आदि 04 अभियुक्त द्वारा एक राय होकर वादी के भाई के साथ गाली गलौच कर मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिसमें गोली वादी के भाई के लगने से वो घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 214/2020 धारा 323, 504, 506, 336, 307,188 भादवि 3 महामारी एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 22.08.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सतपाल को गढ़िया भरापूरा मोड़ तिराहा से समय करीब 18.05 बजे 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर *मु0अ0स0 285/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- सतपाल पुत्र महाराम निवासी नगला सावा थाना अलीगंज एटा।

बरामदगी
1- 01 तमंचा व 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks