शातिर चोर एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना निधौलीकलां पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान एक शातिर चोर एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोर एवं लुटेरों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.08.2020 को थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अर्जुनपुर मोड़ के पास से एक शातिर अभियुक्त को समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल लॉकडाउन से पहले उसने एटा केनरा बैंक के सामने से चोरी की थी तथा अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम भी देते हैैं। इस सम्बंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौलीकलां पर *मुअसं- 234/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मुअसं- 235/20 धारा 411 भादवि* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. सोमेन्द्र प्रताप उर्फ छुट्टन पुत्र दुष्यंत निवासी मोहल्ला रेवाड़ी थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी:-
1- एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
2- एक हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट,चोरी की हुई)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks