देश के 14 राज्यों से पत्रकार करेंगे दिल्ली के दो दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत

देश की राजधानी दिल्ली में दहाड़ेंगे पत्रकार

21 को हौज खास और 22 सितम्बर को ऑल इंडिया प्रेसक्लब दिल्ली पर पत्रकार भरेंगे हुंकार

देश के 14 राज्यों से पत्रकार करेंगे दिल्ली के दो दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत


दिल्ली । पत्रकारहित के विषयों को लेकर 21 को देश की राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित भगवान जगन्नाथ का पावन धाम जगन्नाथ मंदिर एवं 22 सितंबर को ऑल इंडिया प्रेस क्लब पर देशभर के पत्रकार पत्रकारहित के विषयों पर हुंकार भरेंगे। रविवार को सम्पन्न हुई ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थित पत्रकारों और आयोजकों के दावों के अनुसार दिल्ली में होने वाले इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से पत्रकारों के शिरकत करने की तैयारी हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, ओडिसा, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बेस्ट बंगाल, मेघालय बताये गये हैं। इसके अलाबा अन्य राज्यों से भी पत्रकार प्रतिनिधि मंडल के रूप में शामिल हो सकते हैं, इस सम्बंध में सूचना सम्पर्क की प्रक्रिया जारी हैं । कार्यक्रम के आयोजक नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन, आर.पी.एम, डब्ल्यू.टी.पी, सी.जे.ए और न्यूज़ मीडिया कन्फेडरेशन संगठन के पदाधिकारी एवं देश के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार होंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks