
एटा ~ थाना मिरहची पुलिस की छापामारी, कच्ची शराब बनाते एक अभियुक्त गिरफ्तार, 80 लीटर कच्ची शराब, 400 लीटर लहन, 1.5 किग्रा यूरिया व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध भट्टी के साथ 80 लीटर कच्ची शराब, 400 लीटर लहन, 1.5 किग्रा यूरिया व शराब बनाने के उपकरणों सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23/08/2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला भगत में मोहनलाल के ट्यूबवेल के पास से एक शराब तस्कर को अवैध तरीके से शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में लहन, कच्ची शराब, यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध *थाना मिरहची पर मु0अ0स0 152/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 188, 269, 270, 272, 273 ipc व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- बदन सिंह पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला भगत, थाना मिरहची, एटा।
बरामदगी
1- 80 लीटर कच्ची शराब,
2- 400 लीटर लहन,
3- 1.5 किग्रा यूरिया
4- भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण।