चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अरबिन्द पुत्र लाल सिंह निवासी बहोरनपुर थाना अवागढ़ को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर मुअस0– 178/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks