एएसपी को रात्रि चैकिंग अभियान में कमरे पर एसओ बागबाला के सोते मिलने पर सभी थानो में एलर्ट की स्थिति

( कोबरा मोबाइल सहित चौकियों पर पुलिस कर्मचारी मिले सतर्क )

एटा ! गत रात्रि में अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिंह द्वारा चौकी गोदाम, चौकी मंडी तथा चौकी इंद्रपुरी तथा समस्त कोबरा को चेक किया गया तथा मौके पर मौजूद न मिलने वाले पुलिस कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कराई गई। इसी क्रम में थाना बागवाला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें थानाध्यक्ष बागवाला को आवास पर सोते हुए मिलने पर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को चेकिंग के साथ रोड गश्त करते हुए ड्यूटी के समय सतर्क रहने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ! नवागत एएसपी राजकुमार सिहं के रात्रिकालीन समय के दौरान चैकिंग पोइन्टों पर ड्युटीरत पुलिस कर्मचारियों की सघन चैकिंग के चलते पुलिस कर्मचारियों के सतर्क रहने से क्षेत्र में चोरी चकारी एवं लूटपाट की घटित होने वाली घटनाओ का ग्राफ काफी नीचे गिरा है, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों मे लोगों ने राहत की सांस ली है ! थानाध्यक्ष बागबाला के ड्युटी पर होने के बावजूद भी कमरे पर सोते हुऐ आराम फरमाने के सन्दर्भ में एएसपी राजकुमार सिहं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायण सिह को अवगत कराते हुये कार्यवाही हेतु लिखा गया है जिससे जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक एलर्ट मोड पर आ गऐ है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks