
एटा, 15 सितम्बर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि बृहद गौ संरक्षण केंद्र जलेसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाँच गौवंश मृत दिख रहे हैं तथा मृत गोवंश को बुरी तरह से टैक्टर से बांधकर खींचा जा रहा हैं जोकि बहुत ही निंदनीय है।बरसात से पहले ही अगर वयवस्थाओ को अगर ठीक कर लिया जाता तो गोवंशो की इतनी दुर्दशा नहीं होती जो की वीडियो में दिख रही है गोवंश कीचड़ में खडे हुए हैं जिसके कारण इन गोवंशो में खुरपका जैसी बीमारी भी पनप सकती है।
श्री चौहान ने कहाँ कि ऐसी ही स्थिति जनपद में और भी जगह होगी लेकिन जिम्मेदार अधिकारी देखने को तैयार नहीं है जो अखबार के माध्यम से खवर छपती है जनपद स्तरीय अधिकारी उस पर संज्ञान लेते है उसके बाद फिर बही ढाक के तीन पात।माननीय मुख्यमंत्री जी गोवंशो को गौशालाओ मे संरक्षित कराकर तथा गौशालाओ को भरपूर पैसा देते हैं ताकि गोवंशो का आशीर्वाद उन पर बना रहे लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बददुआ दिलवाने का कार्य कर रहे क्योंकि इनका जमीन मर चुका है।मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता का कार्यक्रम है लेकिन उसके बावजूद भी गोवंशो की दुर्दशा है जव तक शासन से इस और ध्यान नहीं दिया जायेगा तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जायेगी तव तक गौशालाओ में गोवंशो की दुर्दशा ऐसे ही होती रहेगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि उक्त प्रकरण मे मण्डल स्तर अधिकारी से जांच कराकर दोषीयो के खिलाफ आवश्यक व कानूनी कार्यवाही की जाये ताकि दुवारा ऐसी पुनरावृत्ति जनपद में कहीं पर भी न हो।