
एटा- थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत *मुअसं- 82/2020 धारा 147,148,149,269,270, 504, 336, 307,188 भादवि व 3 महामारी एक्ट व 7 सीएल एक्ट* की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.08.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त सोनिया को औंछा रोड, दत्तपुर मोड़ के पास से समय करीब 10.00 बजे 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर *मु0अ0स0 139/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- सोनिया पुत्र खैराती निवासी कोंची डेरा थाना सकीट एटा।
बरामदगी
1- 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस।