
(गर्मजोशी से अभिनदंन करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प)
एटा ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डा. संजय कुमार निषाद के एटा दौरे को लेकर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप सहित पार्टी के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य अभिनदंन के लिए कमर कस ली है ! इसी श्रृखंला में अलीगढ मण्डल प्रभारी एवं 22 एटा लोकसभा क्षेत्र के कोर्डीनेटर बबलू निषाद के मुख्य आतिथ्य में शिविर कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक करने के पश्चात जिला प्रभारी रामपाल सिंह के निर्देशन मे ब्लॉक स्तरीय बैठको में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उर्जा का संचार करते हजारों की संख्या में अपने निजी वाहनों से एटा मुख्यालय पर आने की अपील की गयी है ! राकेश कश्यप ने बताया कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डा. संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का इसी महीने में एटा एवं कासगंज जिले का भ्रमण कार्यक्रम लगने जा रहा है जिसमें कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमे महामना डा. संजय कुमार निषाद पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त किऐ जाने का संदेश देगें साथ ही समूचे देश में निषाद पार्टी का सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से प्रारम्भ होने जा रहा है जिसमे प्रत्येक ब्लॉक से पच्चीस हजार कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाऐ जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है ! इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी के प्रमुख महासचिव डा.सुभाष शाक्य, हरिश्चन्द कश्यप एड,सहित ब्लॉक शीतलपुर के अध्यक्ष विजय सिहं कश्यप, ब्लॉक जैथरा के अध्यक्ष दिनेश चन्द कश्यप, ब्लॉक अलीगंज के अध्यक्ष सुभाष कश्यप, ब्लॉक निधौलीकलां के अध्यक्ष शिशुपाल कश्यप, ब्लॉक जलेसर के अध्यक्ष गुहराज कश्यप, अवागढ नगर अध्यक्ष डा. रामखिलाडी कश्यप, ब्लॉक मारहरा अध्यक्ष डा. विकटपाल सिहं कश्यप , ब्लॉक सकीट अध्यक्ष डा. शिवकुमार शाक्य सहित हरीशंकर कश्यप, डा. देवेश शर्मा, अमित कुलश्रेष्ठ, डा. मोहन सिह, उमाशंकर कश्यप,सुभाष उपाध्याय, ठा. अजीत सिंह सोलंकी, विजयपाल कश्यप, राजू कश्यप, उमाशंकर कश्यप, वेद सिंह कश्यप, रवि कश्यप, कु. शाम्भवी प्रियदर्शिनी, श्रीमती ओमलक्ष्मी, संतोष कश्यप एड, विजय सिहं कश्यप, शिवराज सिहं कश्यप, दिनेश चन्द कश्यप, सन्तोष यादव, शैलेन्द्र कश्यप, रामेश्वर दयाल जाटव, डा. हरबंश सिहं लोधी आदि लोग मौजूद रहे !