अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का पीड़ित शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा तत्काल दिलाया जाए

बैंक के पैतृक कर्ज की वजह से एटा में आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा दिलाकर दोषियों को तत्काल जेल भेजा जाय

एटा,12 सितंबर 2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर लगातार हो रही बारिश के बाबजूद भी एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा के माध्यम से भिजवाने हेतु प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद एटा के थाना नयागांव के गांव सिकंदरपुर फेरु निवासी रामनिवास पुत्र मंगूलाल ने आर्याव्रत बैंक के पैतृक कर्ज के दवाव में आत्महत्या कर ली है कृषि प्रधान देश भारत में इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है कि आजादी के इतने लंबे समय के बाद भी पीड़ित किसान को पेत्रिक कर्ज की वजह से आत्महत्या करनी पड़ रही है उससे भी दुर्भाग्य पूर्ण यह है कि पीड़ित की मृत्यु के बाद भी परिवार की तीसरी पीढ़ी भी उसी बैंक की वर्तमान समय में कर्जदार हो गई है तथा बैंक एवं तहसील कर्मियों के अत्यधिक दबाव के कारण पीड़ित किसान ने आत्महत्या कर ली है उक्त ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार का कर्ज माफ कर पीड़ित किसान के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपए मुआवजा दिलाने तथा उपरोक्त किसान को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

दूसरे ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया है कि अतिवृष्टि की वजह से पिछली बार मक्का, मूंगफली आदि फसलें बर्बाद हो गई थी एवं पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से धान एवं बाजरा, सब्जी आदि फसलों में भारी नुकसान हुआ है लगातार फसलों में बड़ा नुकसान होने की वजह से किसान पूर्ण रूपेण बर्बाद हो गया है पिछले गत वर्षो में देवीय आपदाओं से होने वाले नुकसान का सरकार ने एक भी किसान को मुआवजा के रूप में एक रुपया भी नहीं दिया है इसलिए किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है उक्त ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि तत्काल प्रभाव से अतिवृष्टि से पीड़ित शत प्रतिशत किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर, जिला प्रभारी चंद्रशेखर प्रधान, जयकेश फौजी, सुभाष सागर एडवोकेट, विवेक नेताजी, सुनील गौतम एडबोकेट सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks