
शास्त्री चौराहे पर खबरों व विज्ञापनों के लाइव प्रसारण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने किया शुभारम्भ।
9 सितंबर 2024 इटावा के लिए साबित हुआ ऐतिहासिक दिन, सैफ तैमूरी ने रच दिया इतिहास ,नगर की जनता अब जुड़ेगी देश दुनियां की हर खबर के लाइव प्रसारण से।
इटावा। पत्रकारिता जगत के सशक्त हस्ताक्षर मरहूम जुनैद तैमुरी के देश की नामचीन नौकरशाही, राजनैतिक तथा सांस्कृतिक हस्तियों से बहुत घनिष्ठ व मधुर सम्बन्ध थे। उनके द्वारा फानी को अलविदा कहने अर्थात बाद इंतकाल उनके पुत्र सैफ तैमूरी ने अपने वालिद जुनैद तैमूरी को श्रद्धांजलि स्वरुप शास्त्री चौराहा इटावा पर लाखों रुपए खर्च कर, तैमूरी न्यूज़ के बैनर तले खबरों के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी समर्पित की। इस लाइव प्रसारण का शुभारंभ इटावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया और 9सितंबर 2024 शाम 4 बजे जन सामान्य को लाइव सुविधा हेतु समर्पित कर दिया। इटावा की सरजमीं पर यह पहला ऐतिहासिक कदम है जिस पर लाखों खर्च करते हुए तैमूरी न्यूज़ के बैनर तले लोग अब शासन ,प्रशासन की नीतियों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जिला प्रदर्शनी के हर क्षण के कार्यक्रम, शासन स्तर से जारी गाइडलाइंस , रूट डायवर्सन, चुनावी प्रचार तथा चुनावी गाइडलाइंस तथा देश दुनिया की खबरे अब नगर की जनता तत्काल लाइव देख सकेगी। व्यापारी बंधु अपने शॉप तथा उत्पादन के प्रचार का सीधा प्रसारण कराने का लाभ प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ग़ौर, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम शंकर शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी ,अक्षय राज भदौरिया, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश यादव, पुलिस मार्डन स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक सक्सेना, पूर्व चेयरमैन जहीर अंसारी, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता , क़ौमी तहफफुज कमेटी के संयोजक एवम् सियासी अखाड़ा के संपादक जनाब खादिम अब्बास,सीपू चौधरी एडवोकेट राम कुमार परिहार इरशाद अली उर्फ टिंकू आलोक दीक्षित हाजी मुईनुद्दीन मंसूरी पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ एवम् मरहूम जुनैद तैमूरी के छोटे भाई मसूद तैमूरी, सेराबेस्ट के एरिया मैनेजर आमीन भाई, इरशाद खान आदि सभ्रांत जन इस ऐतिहासिक क्षण के गबाह बने। चहुं ओर इस मिथकीय कार्य की प्रशंशा हो रही है। खबरी दुनियां के इस प्रशंसनीय कार्य के लिऐ जसवंत नगर निवासी डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि सैफ तैमूरी द्वारा इटावा में लाइव प्रसारण का कार्य अपने पिता जुनैद तैमूरी को सच्ची श्रद्धांजली है। निकट भविष्य में शासन प्रशासन एवम् नगर के नागरिकों, व्यापारियों के लिए लाइव प्रसारण का यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा । सैफ तैमूरी बधाई के पात्र हैं। उनके द्वारा नगर को दी गई इस सौगात अर्थात् लाइव प्रसारण के लिऐ नगर सदैव ऋणी रहेगा।