एक शातिर चोर किया गिरफ्तार, चोरी किया हुआ रिक्शा का सामान तथा बाट बरामद

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा चोरी के मामले में वांछित एक शातिर चोर किया गिरफ्तार, चोरी किया हुआ रिक्शा का सामान तथा बाट बरामद।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.09.2024 को वादी श्री अनुराग गुप्ता पुत्र श्री नन्हेबाबू गुप्ता निवासी मौ0 बालकिशन कस्बा व थाना अलीगंज जिला एटा द्वारा सूचना दी गई कि उसका एक मकान हनुमान मंदिर के बगल में कायमगंज रोड पर स्थित है जिसमें व्यापारिक सामान रखा रहता है जिसमें वह दिनांक 02.08.2024 को ताले लगाकर अपने घर गये थे। दिनांक 02.08.2024 को रात लगभग 01 बजे अमित उर्फ मंगूलाल पुत्र भगवानदास निवासी मौ काजी मकान ने अन्दर के ताले काट कर रिक्शा सामान ढोने वाला व 50 किलो की एक बाट व 20 किलो के दो बांट व 10 व 05 किलो के एक-एक बांट उठाकर ले गये। प्रकरण में मु0अ0स0 216/2024 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
दिनाँक 06.09.2024 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमित उपरोक्त को समय करीब 04.30 बजे ईदगाह रोड से चोरी किए हुए सामान के साथ गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद मालः-
1.50kg का लोहे का बाट, 20 किलो,10 किलो, 5-5 kg के दो बांट
2.एक रिक्शा का धुरा व एक पहिया

अपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 38/23 धारा 380/411 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा
2- मु0अ0सं0 216/2024 धारा 305, 331(4) बीएनएस थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- अमित पुत्र भगवानदेव उर्फ मंगूलाल निवासी मो0 काजी थाना अलीगंज जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0नि0 श्री लोकेश कुमार
2- का0 अमरजीत सिंह
3- का0 पंकज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks