कासगंज ब्रेकिंग…

कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में कराई एफआईआर दर्ज,
मृतक अधिवक्ता मोहिनी तोमर के पति ने दर्ज कराई प्रथम सूचना रिपोर्ट,
मृतक अधिवक्ता मोहिनी तोमर के पति ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में बताए तथ्य,
करीब 20 – 25 दिन से काफी परेशान थी अधिवक्ता मोहिनी तोमर,
एक मुकदमे में न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत अधिवक्ता मोहिनी तोमर ने किया था अधिवक्ता मुस्तफा कामिल के लड़कों की जमानत का विरोध,
अधिवक्ता मोहिनी तोमर को जमानत का विरोध करने के कारण अभियुक्त गण देते थे धमकियां,
वर्ष 2018 में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में एडवोकेट मोहिनी तोमर ने न्यायालय में किया था नामित अभियुक्त एडवोकेट मुनाजिर रफी की जमानत का भी विरोध,
घटना में नामित है अभियुक्तगण एडवोकेट मुनाजिर रफी , एडवोकेट मुस्तफा कामिल , असद मुस्तफा , हैदर मुस्तफा , सलमान और केशव मिश्रा,
घटना के संबंध में थाना कोतवाली कासगंज दिनांक 6/8/2024 को दर्ज हुई है प्रथम सूचना रिपोर्ट।