उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशनआगरा में

एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के नगर अध्यक्ष श्री अतुल राठी जी से प्राप्त सूचनानुसार आगामी दिनांक 8 व 9 सितंबर 2024 को अग्रवन वाटर वर्क्स आगरा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन एवम प्रांतीय कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा!

कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों एवम नगरों आदि से हजारों की संख्या में व्यापारी आगरा पहुंचेंगे !

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन एवम त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु कई विधायक एवम सांसद भी आगरा पहुंचेंगे !

व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम में प्रदेश के एक अध्यक्ष , 8 वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,दो महामंत्री ,15 उपाध्यक्ष ,7 संयुक्त महामंत्री, 15 मंत्री , एक प्रचार मंत्री ,2 संयुक्त प्रचार मंत्री,15 संगठन मंत्री ,10 कार्यकारिणी सदस्य और कोषाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा !

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन एवम त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में एटा जनपद के प्रत्येक नगर से बहुत से व्यापारी आगरा पहुंचेंगे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks