चर्चित कोतवाल प्रिंस शर्मा पर चला एडीजी का हंटर*

*पीड़ित महिला के उत्पीडन के मामले में हुए सस्पेंड*
*बरेली*। महिला उत्पीड़न के मामले में कार्रवाही के नाम पर पीड़िता से रुपए मांगने व रुपए न देने पर अभद्रता करने के आरोप में एडीजी बरेली से शिकायत के बाद रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्र ने शाहबाद के चर्चित कोतवाल प्रिंस शर्मा को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। निलम्बित कोतवाल प्रिंस शर्मा वर्ष 2022 में बिजनौर के थाना नगीना में अपनी तैनाती के दौरान भू-माफिया व अपराधियों को संरक्षण देने के चलते खूब चर्चा में आया था।कारनामे उजागर करने वाले पत्रकार शहजाद अंसारी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर योगी सरकार व पुलिस विभाग की कराई थी किरकिरी।
*यह था मामला*
जनपद रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम टिकट गंज निवासी एक महिला थाना शाहबाद क्षेत्र में रहकर जागरण पार्टी में काम करती है। महिला ने थाना शाहबाद पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बदायूं क्षेत्र का योगेश शर्मा उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता है और गुंडों से उठवाने की धमकी देता है। मृतक आश्रित में भर्ती हुए शाहबाद थाने के भ्रष्ट कोतवाल प्रिंस शर्मा ने आरोपी का मात्र शांतिभंग में चालान कर अपना गुडवर्क दिखा दिया। पीड़िता ने कोतवाल प्रिंस शर्मा की कारगुजारी की शिकायत एसपी रामपुर से की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज करना पडा।