विधानमंडल की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

#Lucknow….

विधानमंडल की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
27 विधेयको के बीच लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 पारित
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानमंडल की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इस दौरान बिना चर्चा के सभी 27 विधेयक पास हो गए। हालांकि इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। 
आज कानून-व्यवस्था और कोरोना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हंगामे के दौरान अक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने ब्राह्मण सियासत, परशुराम पॉलिटिक्स और कानून व्यवस्था पर उठे सवालों का विपक्षी दलों को जवाब दिया। 
आज जो विधेयक पास हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 भी शामिल है। आपको बता दें कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार इस बिल के जरिए ही उपद्रवियों से वसूली की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए यह कदम उठाया है। 
पास हुए विधेयक
▪️उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020
▪️कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय ;(शुल्क विनियमन, संशोधन) विधेयक 2020
▪️उत्तर प्रदेश कारागार (संशोधन) विधेयक 2020

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks