बरेली. नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी द्वारा निर्माण विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार को थप्पड़ मरने से नाराज कर्मचारी हड़ताल कर धरने पर बैठ गए और राजीव कुमार राठी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं
कर्मचारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त महोदय के आदेश पर वह अलमारी आदि पुराने ऑफिस से नए ऑफिस में शिफ्ट करने के लिए 20 लोगों को बुलाया गया था वहां पर मुकेश शाक्य के साथ पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी भी थे कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने गंदी गालियां दी जबकि उनको बताया गया था कि वह नगर आयुक्त महोदय के आदेश पर या आए हुए हैं इसके बाद उन्होंने अनिल कुमार कर्मचारी नगर निगम निर्माण विभाग बरेली में कार्यरत के गाल पर कई थप्पड़ मारे और सभी को बहुत अपमानित किया
कर्मचारियों का उच्च अधिकारियों से निवेदन है की घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी उच्च अधिकारी ने घटना का संज्ञान नहीं लिया है
नगर निगम संघ के अध्यक्ष मिशन सिंह का कहना है यदि राजीव राठी के खिलाफ कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वह इसको आंदोलन का रूप देंगे इसके जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी ही होंगे