कुरीना दौलतपुर के गामीणों में जे0ई0के खिलाफ आक्रोश।–ट्रांसफार्मर रख़बाने को सौंपा ज्ञापन


एटा,
विकास खंड सकीट के ग्राम पंचायत कुरीना दौलतपुर में पिछले आठ दिनों से फुके हुए ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जिलाधिकारी एटा को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौपा।और अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड एटा से भी शिकायत की है। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए ग्रामीणों ने कहा हैं कि पिछले आठ दिन से हमारे गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है इस भीषण गर्मी में बुजुर्ग -बच्चे व छात्र काफी परेशान हैंजे0ई0 विद्युत उनकी बात को नहीं सुन रहे हैं और गांव में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी जे0ई0 विद्युत विभाग व लाइनमैन ने मिलकर रुपए लेकर आधे से ज्यादा गांव के कनेक्शन 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़ दिए हैं इस कारण बार-बार ट्रांसफार्मर फुक जाता है और विद्युत लाइन भी केवल खराब हो जाती है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि तीन दिवस के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ और गांव में ट्रांसफर नहीं रखा गया तो जे0ई0 विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो सकते हैं।
ज्ञापन देने वालों में संतोष कुमार, रामकुमार, प्रदीप कुमार ,सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, साधू सिंह ,प्रदीप शाक्य, नानक चंद्र, रविकांत ,आकाशदीप शाक्य, सनी शाक्य, पंकज ,संजय ,अंकित शाक्य ,जगबीर शाक्य, रतन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks