परिवार परामर्श केंद्र ने कराया बिछुडे दम्पति का पुर्नमिलन

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज सोमवार को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
जिसमे वादी जयवर्धन पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम दोसपुर सकरौली तथा प्रतिवादी पूनम पुत्री मुन्नालाल निवासी कछवाई थाना एक जिला फिरोजाबाद रहे!
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राज़ी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती,
काउंसलर पी.एल.वी,श्रीमती पूनम यादव,श्रीमती नीलम गुप्ता,पुलिस स्टाफ से हेड कांस्टेबल मिथलेश, महिला कांस्टेबल पूजा, रजनी, विनेश मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks