
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ क्षेत्र में हुयी दहेज हत्या की घटना में आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं- 203/2020 धारा 498ए, 304बी, भादवि तथा 3/4 द०प्र०अधि०* की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त पति व ससुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 24.07.2020 को वादी श्री हवलदार सिंह पुत्र सिलेटी सिंह निवासी यगमूरपुर पवरई,थाना एका फिरोजाबाद द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री रजनी की शादी करीब पांच माह पूर्व राहुल पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी ग्राम बरी कल्याणपुर थाना अवागढ़ के साथ हुई थी। दिनांक 23.07.2020 की रात्रि को वादी की पुत्री के ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते वादी की पुत्री के साथ मारपीट की औऱ फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी है, इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मुअसं- 203/2020 धारा 498ए, 304बी, भादवि तथा 3/4 द०प्र०अधि०* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 22.08.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे आरोपी पति राहुल पुत्र राजबहादुर व (ससुर) राजबहादुर पुत्र श्योदान सिंह को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों के मकान से ही पुलिस हिरासत में लिया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना अवागढ़ से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपताः-
1- राहुल पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी ग्राम बरी कल्याणपुर थाना अवागढ़ एटा।
2- राजबहादुर सिंह पुत्र श्योदान सिंह निवासी ग्राम बरी कल्याणपुर थाना अवागढ़ एटा।