स्पा सेंटरो में सजी थी सेक्स क़ी मंडी… 13 लड़कियों सहित 20 लोग पकडे गए.. एक विदेशी युवती भी हुई अरेस्ट

UP में प्रयागराज के प्रसिद्ध मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट की सूचना पर चार स्पा सेंटरों से 13 लड़कियों समेत 20 लोग हिरासत में लिए गए। इनमें से एक महिला संचालक व दो मैनेजर भी शामिल हैं। शाम साढ़े तीन बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए @NSUI_Shekhar ने
ट्वीट कर आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। इनमें विदेशी मूल की महिलाओं को भी रखा गया है। ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट किया गया जिसे स्पा सेंटर का बताया गया। इसमें वीडियो बनाने वाले युवक की कुछ लाेगों से नोकझोंक की बात सुनाई देती है और एक विदेशी समेत कुछ महिलाएं भी दिखती हैं।
ट्वीट की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया और इसके बाद देर शाम रोडवेज बस अड्डे के ठीक बगल स्थित पी स्क्वॉयर मॉल में छापा मारा गया। यहां चार स्पा सेंटरों में पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान अन्य लोग भाग निकले जबकि 13 महिलाओं व युवतियों समेत 20 लोग हिरासत में ले लिए ग

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks