पूर्व रंजिश के चलते युवक को हत्या के इरादे से गोली मारकर किया घायल , आगरा रेफर

एटा ! गत शनिवार को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मारहरा दरवाजा के पास एक व्यक्ति संतोष पुत्र दिनेश निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर उम्र करीब 24 वर्ष को प्रतिवादी विक्की पुत्र शम्भू निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर आदि ने सीने पर दाहिनी और गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
इस सूचना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान द्वारा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल संतोष को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया , जहां से उसे उच्च उपचार हेतु जनपद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों की पूर्व से रंजिश चली आ रही है तथा एक दूसरे के विरूद्ध अभियोग भी पंजीकृत है। फील्ड युनिट द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks