
एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व ग्राम चिरावली में आपसी झगड़े में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से वांछित चल रहे पांच आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली क्षेत्र के ग्राम चिरावली में दिनांक 20.08.2020 को हुई मारपीट की घटना में फरार चल रहे दोनों पक्षों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। *घटनाः-* दिनांक 20.08.2020 को गांव चिरावली में दो पक्षों में हुए आपसी झगड़े व मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से थाना सकरौली पर *प्रथम पक्ष से मुअसं- 125/2020 धारा 147, 307, 504, 506, 269, 270, 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम व द्वितीय पक्ष से मुअसं- 126/2020 धारा 147, 307, 269, 270, 188 भादवि व 3 महामारी* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुये घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली को निर्देशित किया गया। दिनांक 20.08.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे प्रथम पक्ष से आरोपी राजेश आदि 3 नफ़र को नीमखेड़ा चौराहे से समय करीब 22.50 बजे व दिनाँक 21.08.2020 को द्वितीय पक्ष से धर्मवीर आदि 2 नफ़र को उन्हीं के मकान के पास से समय करीब 05.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
प्रथम पक्ष-
1- राजेश पुत्र महावीर निवासी ग्राम चिरावली थाना सकरौली एटा।
2- सुमित पुत्र कुवेंद्र निवासी उपरोक्त
3- देवेश पुत्र घनेन्द्रपाल निवासी उपरोक्त।
द्वितीय पक्ष-
1- धर्मवीर पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम चिरावली थाना सकरौली एटा।
2- अजेश पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उपनिरीक्षक राजेश कुमार
2- उ0नि0 रघुवीर सिंह
3- आरक्षी रवि कुमार
4- आरक्षी अंकित कुमार
5- आरक्षी चालक गजेंद्र कुमार