प्रत्येक कार्यकर्ता को न्यूनतम 100 सदस्य बनानये

Frukhabad,नगर के सी. पी. गेस्ट हॉउस में कायमगंज नगर की मण्डल कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया! प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अरशद मंसूरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को न्यूनतम 100 सदस्य बनाने हैं, जिससे सक्रिय सदस्यता लेकर पार्टी के पदाधिकारी बनकर राष्ट्र सेवा कर सकें क्योंकि भाजपा के राष्ट्र प्रथम हैं!
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बी.के. गंगवार ने वक़्फ़ बोर्ड के बारे में जानकारी साझा की! जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने बताया कि 02 सितम्बर से पार्टी का सदस्यता महाभियान शुरू होने वाला हैं! 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला आयोजित होंगी, जिससे पार्टी के विषय को बूथ स्तर तक पहुँचा जा सकें!
श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया, जिससे भाजपा और मजबूत हो सकें! मण्डल अध्यक्ष चेतन तिवारी ने आये हुए कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री वरुण गंगवार ने किया! इस अवसर पर कार्यालय मन्त्री अवनीश चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हामिद हुसैन, अशोक गुप्ता, बबिता वर्मा, सुनीता सचान, मोहम्मद वसीम मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहें!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks