
आगरा,आज दिनांक 27.08.24.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने बाबा झम्मन लाल इण्टर कालिज डा अम्बेडकर नगर टेढी वगिया थाना ट्रान्स यमुना जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा सभी छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा, आवश्यकता,प्रकार व वुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य श्री ओ.पी.सिंह चौहान, विषभ सक्सैना,संजीव कुमार, संगीता, पूजा, सरिता आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।
: बाबा झम्मन लाल इण्टर कालिज डा अम्बेडकर नगर टेढी वगिया थाना ट्रान्स यमुना जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।