भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ किसान लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे

परिक्रमा कर किसानों के उत्थान की गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना की

एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद मथुरा स्थित गोवर्धन में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओ पर चिंतन किया गया एवं उनके समाधान के लिए सतत प्रयास करने की रणनीति बनाई गई साथ ही संगठन का गांव गांव विस्तार करने पर बल दिया गया सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी कर्मचारी किसान मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं इसलिए आक्रोशित किसानों ने तय किया कि प्रदेश के सभी क्रांतिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ महात्मा गांधी जी की जयंती पर 02 अक्टूबर 2024 को लखनऊ में प्रदर्शन कर सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग करेंगे उपरोक्त कार्यक्रम के प्रदर्शन के उपरांत 03 अक्टूबर 2024 को सभी किसान अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे

गोवर्घन में बैठक के उपरांत जेवी ग्रीन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम भारतीय जी ने हरी झंडी दिखा कर किसानों के जत्थे को परिक्रमा मार्ग पर रवाना किया उक्त परिक्रमा के समय गिर्राज महाराज की पूजा कर किसानों ने सामूहिक रूप से किसान नौजवानों के उत्थान तथा भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारियों, राजनेताओं की सद्बुद्धि की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील प्रधान, राष्ट्रीय संरक्षक सूरजपाल सिंह शाक्य – बाबूराम वर्मा, प्रदेशध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव विशेष यादव, प्रदेश महासचिव हुकम सिंह यादव – रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश प्रवक्ता विनीत वसंत, दौजी राम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद डॉ0 प्रेमचन्द्र सक्सेना, जिलाध्यक्ष कासगंज आशीष गांधी, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद अमरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कानपुर नगर सुभाष चंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष मथुरा हाकिम सिंह, संजय वर्मा अश्वनी जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks