योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय लॉकडाउन में किसानों को दी राहत.

लखनऊ…

योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय लॉकडाउन में किसानों को दी राहत.

अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी खाद-बीज और कीटनाशक की थोक व फुटकर दुकानें.

खेती का सीजन देखते हुए सरकार ने लिया फैसला.

प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी राज्य में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर  दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं.

अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने  शासनादेश जारी किया.

सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू किए जाने वाले लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी.

आदेश में कहा गया है कि  इस समय प्रदेश में अच्छी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की बोवाई-रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है.

प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks