
जनपद एटा में विगत 30 वर्षों से शिक्षा और सामाजिक कार्यों को संचालित कर रही संस्था ग्रामीण समाज कल्याण औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया, कार्यक्रम में देश भर के नामचीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा भारत सरकार के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ, ज्ञात हो जनपद एटा की संस्था ग्रामीण समाज कल्याण औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानविगत 30 वर्षों से शिक्षा एवम तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है, संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था के बैनर तले भारतीय आई टी आई, भारतीय कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालन के अलावा और भी कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है