निषाद पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

निषाद पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस , जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने किया ध्वजारोहण
====================( आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को अर्पित किऐ श्रद्दासुमन)
एटा ! भारत की आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थिति प्रधान कार्यालय एवं कश्यप धर्मशाला मुहल्ला रैबाडी पर भारत की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर भारत की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को श्रद्दासुमन अर्पित किऐ ! स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने सर्वप्रथम निषाद पार्टी कार्यालय एवं कश्यप धर्मशाला रैबाडी मुहल्ला पर तिरंगा फहराकर सलामी दी तत्पश्चात वंदे मातरम एवं जन मन गन के साथ भारत की आजादी के लिए अमर शहीद हुऐ वीरों की गाथाओं को कार्यकर्ताओं के मध्य साझा करते हुऐ खुशी के इस मौके पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के मीडिया प्रभारी गुलजारी लाल कश्यप सहित वेद सिंह कश्यप, अर्जुन सिंह कश्यप, श्याम सुन्दर कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, रवि कश्यप, राकेश कुमार, सुभाष चन्द्र, हरिश्चन्द कश्यप एड., सन्तोष कश्यप एड., डा. राजेश गौड, डा. पुष्पेन्द्र सिहं यादव, शिवराज सिहं कश्यप, राजू कश्यप, विजय पाल कश्यप, विजय सिहं कश्यप आदि लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks