भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को सशक्त बनाने का किया ऐलान

*भारत में नागरिक पत्रकारिता की स्थापना के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को सशक्त बनाने का किया ऐलान*।
*सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ,प्रदेश अध्यक्ष को किया गया निर्देशित*।

नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय:
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी ने जारी बयान में संयुक्त रूप से  प्राथमिक सदस्यता अभियान को चलाने की घोषणा की है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली शासित राज्यों के अध्यक्ष करन छौकर जी ने बताया कि देश में नागरिक पत्रकारिता की स्थापना सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए प्राथमिक सदस्यता अभियान को चलाने का ऐलान किया गया है उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने वाले नौजवानों,भाई बहनों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन की नियमावली के अनुसार प्राथमिक सदस्यता शुल्क मात्र ₹100 योगदान के तौर पर देकर कोई भी प्रबुद्ध व्यक्ति देश का नागरिक भारतीय मीडिया फाउंडेशन का सदस्य बन सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि प्राथमिक सदस्य बनने वाले सभी साथियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा उन्हें भारतीय मीडिया फाउंडेशन का सदस्य प्रमाणित किया जाएगा।
केंद्रीय जनरल असेंबली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी ने संयुक्त रूप से इस अभियान में सभी मीडिया अधिकारियों को लगने की अपील की उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकारिता की स्थापना का लक्ष्य पूरा करना हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी ने कहा कि नागरिक पत्रकारिता की स्थापना से ही देश का भला हो सकता है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए देश में एक मजबूत मीडिया संगठन की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ सामाजिक कार्यकर्ताओं अधिवक्ता गण, चिकित्सक गण अवकाश प्राप्त अधिकारी कर्मचारी सभी से अपील करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन का प्राथमिक सदस्य बनने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि नेतागिरी की जगह अब मीडिया गिरी करने की आवश्यकता है जिससे हमारी आवाज शासन सत्ता में बैठे हुए लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि हमारे चुने गए जनप्रतिनिधि पूरी तरीके से जनता की आवाज उठाने से कतराते हैं जनता  के वोटों के बल पर सदन में पहुंचते हैं लेकिन वहां सिर्फ अपने पार्टी के विचारों की बात करते हैं अपने भले की बात करते हैं जिसका नतीजा है कि देश प्रदेश में आए दिन उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इधर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शोषण का भी मामला काफी संख्या में प्रकाश में आया है तमाम पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फसाया जा रहा है x.com एवं फेसबुक यूट्यूब चैनल आदि को ब्लॉक कर दिया जा रहा हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के मुंह पर ताला लगाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत होती जा रही है जिससे  सनातन राष्ट्र भारत का अस्मिता खतरे में है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks