भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा-भाजपा जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष, विधायक ने दिखाई हरी झंडी


कासगंज। केन्द्र सरकार के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कासगंज विधान सभा स्तर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। अतिथियों ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद बाइकों पर सवार भाजपाई तिरंगा लेकर गुजरे और वंदे मातरम के नारे लगाए।
सोरों रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा के शुभारंभ की औपचारिकताएं मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर पूरी कीं। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि तिरंगा भारत वर्ष के वैभव का प्रतीक है, देशभर में वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत अभियान को सफल बनाया जा रहा है। इस तरह की यात्राएं भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती हैं। मंगलवार को कासगंज विधान स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। युवा मोर्चा क्षेत्रीय शोध प्रमुख एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी राजवंश ने युवाओं सेअराष्ट्रीय ध्वज को अपने-अपने आवास, शिक्षण संस्थाओं, युवा केन्द्रों पर लगाने की अपील की। इस दौरान राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, अनुरोध प्रताप सिंह, बॉबी कश्यप, डीएस लोधी, डा. खूब सिंह लोधी, यशवीर सिंह, प्रशांत राजपूत, मुकेश प्रजापति, यश उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, गजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, कपिल लोधी, अंशुल अग्रवाल, मुकेश राजपूत, बबलू ठाकुर, सुनील राजपूत, गौरव कुमार, उपेन्द्र चौहान, अमरदीप, प्रवीन, विनय, आकाश, विनम्र अग्रवाल , आशु, शशिकांत, पवन लोधी, हर्ष वर्मा, ओवेन्द्र कुमार, अरुण पुंढीर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks