भारतीय हलधर किसान यूनियन ने मनाया स्थापना अधिवेशन

एटा,भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा संघठन का स्थापना दिवस मनाया गया.

संघठन के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की. संघठन के कई प्रकोष्ठ से पदाधिकारियों ने मंच की शोभा बढ़ाते हुए अपने अपने विचारों से किसानो व आम नागरिकों को किसानो की समस्याओ के साथ ही संघठन के आगामी कार्यक्रमो के बारे में भी जानकारी साँझा की.

मंच पर अध्यक्षता के रूप में भारतीय हलधर किसान यूनियन के कोर कमेटी अध्यक्ष शिव नाथ सिंह चौहान द्वारा की गई.संघठन के तमाम पदाधिकारियो ने उपस्थिति दर्ज कराई जिसमे प्रमुख रूप से सबसे पहले संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सभी किसानो व जिले से आये पत्रकारों का सम्मान किया गया. साथ ही यादवेंद्र सिंह राष्ट्रीय सरक्षक, रवि पचौरी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,राजकुमार राष्ट्रीय संघठन मंत्री, राजवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव, लक्ष्मी राज सिंह, देशराज सिंह, विमल यादव, शैलेश कुमार, विनय कुमार सिंह, आदि मंच पर उपस्थिति रहे.

कार्यक्रम का संचालन भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव व पी.एस. राजपूत (पत्रकार)द्वारा किया गया, व मंच की व्यवस्था व कार्यक्रम प्रभारी संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा साजन देव वार्ष्णेय द्वारा की गई थी.

पत्रकारिता जगत में जनपद एटा,फिरोजाबाद व हाथरस, कासगंज,आगरा आदि जिलों से आये पत्रकारों को राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सम्मान स्वरुप प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. देश के लिए जान न्योछावर करने को तैयार रहने वाले एक ऐसी जवान जिन्होंने 1962 में चीन के सैनिकों को मार गिराया था जिसमें सभी उनके साथ जो जवान थे वह शहीद हो गए ऐसे एक अकेले जवान जो आज हम सब के बीच रहे वह रणवीर सिंह जी 1962 की लड़ाई की योद्धा को राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने सम्मानितकिया

मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि हर जंग में किसानो के साथ संघठन दिन रात खड़ा रहेगा क्योंकि संघठन किसान भाइयो के संघर्ष की कहानी है कि 13/8/2022 को स्थापना हुई थी और आज हम सब एक साथ एक मंच पर खड़े होकर सरकार व प्रशासन से आंख से आंख मिलाकर किसानो के हक़ की बात कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश में या प्रदेश से बाहर की किसी भी किसान की लड़ाई होंगी उसे भारतीय हलधर किसान यूनियन लड़ेगी और जीतेगी भी क्योंकि हमारी लड़ाई इस देश की मिट्टी की है जिससे इस देश का अन्न उगता है जिसे देश का हर नागरिक उपभोग करता है. इसलिए किसानो की जो बात करेगा, किसान उसकी बात करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुजरात , हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड सहित 22 प्रदेशों के तमाम जनपदो से आये पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks