
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना नयागांव पुलिस द्वारा, नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअस– 61/24 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र महिमाचन्द निवासी रूस्तम नगर को आज मगंलवार को मुखबिर की सूचना पर करनपुर चौराहा थाना नयागांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।