
एटा ! एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य एनबीडब्ल्यू वारण्टी/ जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 46 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
जिनका संख्यात्मक विवरण निम्नवत है-
- कोतवाली नगर – 14
- कोतवाली देहात – 03
- बागवाला – 05
- मारहरा – 05
- पिलुआ – 02
- मलावन – 01
- जलेसर – 02
- अवागढ – 01
- सकरौली – 02
- जैथरा – 04
- जसरथपुर- 03
- नयागांव – 04
थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा दो जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है।
- सुखवीर पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना निधौली कलां एटा
- धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना निधौली कलां एटा
नोट – इस प्रकार कुल 46 एनबीडब्ल्यू वारंटियों एवं 02 जिलाबदर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।