धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

एटा— थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं0 56/2023 धारा 420/489बी/489सी भादवि में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को आज दिनांक 11.08.2024 को समय करीब 10.30 बजे नेहचलपुर मोड एटा-अलीगंज रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

  1. सुरेश पुत्र केशरी निवासी फतेहपुर माफी थाना मारहरा जनपद एटा।
  2. धर्मेंद्र पुत्र रामौतार निवासी ग़दनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री सुशील कुमार
2.है0का0 संजीव कुमार
3.का0 राजकुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks