कानपुर कांडः विकास दुबे के गु्र्गे के घर में रहे थे 3 पुलिसवाले, ऐसे खुला भेद, सस्पेंड

कानपुर में ब्रह्म नगर स्थित जय बाजपेयी के विवादित मकान में तीनों पुलिसकर्मी रह रहे थे. हैरानी बात ये है कि इन पुलिसकर्मियों ने जय बाजपेयी के विवादित मकान को अपना आशियाना बना रखा था.

कानपुर में बिकरू कांड में विकास दुबे के सहयोगी जय बाजपेयी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. जय बाजपेयी के मकान में रह रहे तीन पुलिसकर्मियों को आईजी के आदेश के बाद निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने जारी बयान में इसकी जानकारी दी है.

असल में, कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के सहयोगी जय बाजपेयी के पुलिसिया गठजोड़ पर बड़ा खुलासा हुआ है. जय बाजपेयी के विवादित मकान में अनाधिकृत रूप से रह रहे 3 पुलिसकर्मी पर सीओ नजीराबाद की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है. जय के मकान में रहने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

 

गैंगस्टर के विवादित मकान में पुलिसकर्मियों के रहने से विभाग की छवि धूमिल हो रही थी. कानपुर में जय बाजपेयी के ब्रह्म नगर स्थित मकान के विवाद का मामला कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में लंबित है.

विकास दुबे के सहयोगी जय बाजपेयी के भाइयों पर 25-25 हजार का इनाम

जय बाजपेयी के विवादित मकान में तीन उप निरीक्षक ठाठ से रह रहे थे. थाना कर्नलगंज के उप निरीक्षक राजकुमार, थाना अनवरगंज के उपनिरीक्षक उस्मान अली और थाना रायपुरवा के उपनिरीक्षक खालिद पर हुई कार्रवाई हुई है. ब्रह्म नगर स्थित जय बाजपेयी के विवादित मकान में ये तीनों पुलिसकर्मी रह रहे थे. हैरानी बात ये है कि इन पुलिसकर्मियों ने जय बाजपेयी के विवादित मकान को अपना आशियाना बना रखा था.

बाजपेयी के तीन भाई वांछित

इससे पहले जय बाजपेयी के तीन भाइयों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था. इनकी जानकारी देने वालों को पुलिस 25-25 हजार रुपये का इनाम देगी. कानपुर पुलिस के मुताबिक थाना-नजीराबाद पर पंजीकृत, गैंगेस्टर एक्ट में नामजद एवं वांछित अभियुक्त शोभित बाजपेयी, रजय कांत बाजपेयी और अजय कांत बाजपेयी की अरेस्टिंग के लिए डाआईजी कानपुर ने ये इनाम घोषित किया था. जय बाजपेयी के खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. उसके भाई शोभित, रजयकांत और अजयकांत को भी केस की कार्रवाई में आरोपी बनाया गया है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks