ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 14 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान।

एटा – थाना मारहरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 14 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.07.24 को वादी भगवान सिंह निवासी समसपुर थाना मारहरा जनपद एटा द्वारा थाना मारहरा पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 22.07.2024 समय करीब 18.00 बजे वादी का पुत्र लोकेश कुमार उम्र करीब 14 घर से नाराज होकर कहीं चला गया है। इस सूचना पर थाना मारहरा पर मु0अ0स0-117/2024 धारा 137 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0-117/2024 धारा 137 बी0एन0एस0 से सम्बंधित गुम हुए 14 वर्षीय बच्चे लोकेश कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम समसपुर थाना मारहरा जनपद एटा को अथक प्रयास के बाद दिल्ली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बरामद करने वाला पुलिसबल-

  1. प्र0नि0 श्री जे0 पी0 अशोक
  2. व0उ0नि0 श्री किशोरीलाल मीणा
  3. उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह
  4. है0का0 विकास कुमार
  5. का0 हरिओम।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks